श्रीमती आक्काताई रामगोंडा पाटील कन्या महाविद्यालय, इचलकरंजी में हिंदी विभाग की स्थापना वर्ष 1984 में हुई। विभाग का प्रमुख उद्देश्य छात्राओं में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें हिंदी साहित्य, भाषा और भारतीय संस्कृति का ज्ञान प्रदान करना है। विभाग में बी.ए. हिंदी पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। अनुभवी एवं योग्य प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्राओं को हिंदी भाषा एवं साहित्य का अध्ययन करने के साथ-साथ उनके भाषिक, साहित्यिक, सृजनात्मक एवं संप्रेषण कौशल के विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं।